केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा भारत के सभी मजदूरों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया जा रहा है। अगर आप भारत के निवासी हैं और आप मजदूरी करके अपनी आजीविका पूरी करते हैं, तो आप श्रमिक कार्ड बनवा कर सरकार की बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यहां आप जानेंगे कि आप कैसे बहुत ही आसानी से श्रमिक कार्ड बना सकते हैं। तो अगर आप लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको Labour Card Form Pdf उपलब्ध कराने वाले हैं जिसका उपयोग करके आप श्रमिक कार्ड बना सकते हैं।
labour card क्या है ?
लेबर कार्ड भारत के उन लोगों को दिया जाता है, जो कि मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। अगर आप भी मजबूर करके अपनी आजीविका पूरी करते हैं, तो आपको भी राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड दिया जाएगा। सरकार द्वारा श्रमिकों को labour card देने का मुख्य उद्देश्य यह है की जो भी लोग मजदूरी करते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ दिलाना है। और साथ ही लेबर कार्ड द्वारा मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Download labour card form PDF
PDF Name:- | labour card form PDF |
Pages:- | 7 |
PDF Size:- | 1.56MB |
Language:- | English |
PDF Category:- | Govt / Form |
Source/Credit:- | Drive |
Published:- | 9-9-2021 |
Download Now:- | Click Here |
labour card बनाने के फायदे
भारत के सभी श्रमिकों को लेबर कार्ड बनवाना चाहिए। क्योंकि भारत सरकार लेबर कार्ड द्वारा भारत के सभी श्रमिकों को बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ देती है।
लेबर कार्ड द्वारा आप अपने बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए सालाना ₹ 50000 तक धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपको किसी भी प्रकार की बीमारी है और आपने श्रमिक कार्ड बनवाया है तो आप अपनी बीमारी का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं।
इसके साथ ही अगर आपका अपघात हो जाता है तो आप को सरकार द्वारा अच्छी खासी धनराशि दी जाती हैं।
अगर आपको लड़की है तो आपकी लड़की के शादी के लिए सरकार द्वारा ₹ 50000 की धनराशि दी जाती है।
आपके काम से जुड़े अवजार खरीदने के लिए आपको सरकार द्वारा ₹ 50,000 की धनराशि दी जाती है।
labour card बनाने के लिए योग्यता
अब हम आपको बताते हैं, कि कौन से मजदूर Labour Card बनवा सकते हैं। हर राज्य के अलग-अलग नियम है अगर आप इन नियमों को पूरा करते हैं तो आप लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप एक मजदूर होने चाहिए।
आप भारत के मूल निवासी होने चाहिए।
श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Required document
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- रहिवासी प्रमाणपत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको 90 दिन मजदूरी करने का प्रमाण पत्र जोड़ना होगा। यह प्रमाण पत्र आप जहां भी काम करते हैं वहां से प्राप्त कर सकते हैं।
labour card के लिए आवेदन कैसे करें
लेबर कार्ड का पंजीकरण आप labour.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप ऑफलाइन लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन लेबर कार्ड बनाने के लिए आप इस आर्टिकल में उपलब्ध कराए गए लेबर कार्ड फॉर्म को डाउनलोड करना है, और फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है।
इसके साथ ही इस आर्टिकल में बताए गए सारे दस्तावेज आपको अपने लेबर कार्ड फॉर्म के साथ जोड़ने हैं।
और नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर जमा करना है।
निष्कर्ष
इस प्रकार आप लेबर कार्ड बनवा सकते हैं, तो अब हम आशा करते हैं, कि आपको यह पता चल गया होगा कि आपको क्यो श्रमिक कार्ड बनवाना चाहिए। तो हमने इस आर्टिकल में आपको Labour Card Form Pdf मुहैया कराया है। अगर आप एक श्रमिक है तो आप इस आर्टिकल में उपलब्ध कराए गए लेबर कार्ड फॉर्म को डाउनलोड करके बहुत ही आसानी से अपने लिए लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।
अगर आप बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, और साथ ही आप आपके काम के संबंधित औजार खरीदने के लिए सरकार से धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं और अपने बच्चों की शिक्षा और बेटी की शादी करने के लिए सरकार से 50,000 रुपए धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप जल्द से जल्द लेबर कार्ड बनवा लीजिए।